Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत सरायख्वाजा स्थित प्रशिक्षण दात्री संस्थान उद्योग विकास संस्थान के प्रशिक्षण केन्द्र से नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के अन्तर्गत जागरूकता रैली निकाली गयी। प्रशिक्षण केन्द्र से चलकर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुये रैली वापस प्रशिक्षण केन्द्र पर पहुंचकर समाप्त हो गयी। इस मौके पर केन्द्र व्यवस्थापक ने बताया कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के इस केन्द्र पर बीओसीडब्लू पंजीकृत लेबर को सहायक राजगीर मिस्त्री की ट्रेनिंग दी जा रही है जो भविष्य में उनके सुरक्षा एवं रोजगार की दृष्टि से काफी लाभप्रद होगा। इस अवसर पर तमाम लोगों की उपस्थिति रही।

Tags
Jaunpur