Jaunpur Live : वरिष्ठ पत्रकार विनय गुप्त के निधन पर जगह-जगह हुईं शोकसभाएं



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
सभी ने एक स्वर में कहा- पत्रकारिता जगत की हुई अपूरणीय क्षति
जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार एवं हिन्दू इण्टर कालेज मुंगराबादशाहपुर के पूर्व प्रधानाचार्य विनय गुप्त के निधन पर तमाम संगठनों ने शोकसभा किया। लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। साथ ही कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता व शिक्षा जगत की अपूरणीय क्षति है।
आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रमोद वाचस्पति की अध्यक्षता में मुख्यालय पर शोकसभा हुई जहां उपस्थित सभी लोगों ने एसोसिएशन के संरक्षक रहे श्री गुप्त को श्रद्धांजलि अर्पित किया। शोक जताने वालों में राष्ट्रीय संरक्षक मण्डल के सदस्य डा. सीडी सिंह, श्याम नारायण पाण्डेय, केदारनाथ सिंह, डा. आरपी विश्वकर्मा, प्रदेश अध्यक्ष डीपी सिंह चौहान, मयंक गुणवंत जहां, एम. सोम सुंदरम, प्रशांत जैन, डा. कमल कश्यप, प्रमोद बाबू झा, विश्वनाथ सिंह खींची, अपूर्व मुखर्जी, आद्या प्रसाद सिंह, वीरेन्द्र नाथ मिश्र, अमर बहादुर त्रिपाठी, अनिल शुक्ला, विजय अग्रवाल, हरी कृष्ण गुप्ता, दिनेश शर्मा, संतोष नागर, संजय सिंह, रेनू सिंह, संतोषदेव गिरि, राजीव बाजपेयी, मयंक टण्डन, विक्रम सिंह राठौर, हिमांशु पाठक, हरी प्रताप सिंह चौहान, घनश्याम तिवारी, डा. तनवीर अहमद, आरएन सोलंकी, अंजू पाठक आदि प्रमुख रहे।
सम्पादक मण्डल जौनपुर के अध्यक्ष राकेशकान्त पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में श्री गुप्त के निधन को अपूरणीय क्षति बताया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी ने नम आंखों से श्री गुप्त को श्रद्धांजलि दिया। शोकसभा में कैलाशनाथ, साजिद हमीद, जय प्रकाश मिश्र, विजय प्रकाश मिश्र, आदर्श कुमार, शम्भूनाथ सिंह, त्रिभुवन नाथ उपाध्याय, डा. ब्रजेश यदुवंशी, मेंहदी हुसैन रिजवी, डा. प्रमोद वाचस्पति, सरदार जोगेन्द्र सिंह, विरेन्द्र गुप्त, मोहर्रम अली, रऊफ खान, छोटे लाल सिंह, मंगला प्रसाद तिवारी, अरूण सिंह, शैलेन्द्र यादव, अरविन्द पटेल, परवेज, मो. नौशाद अली, अजीत सोनी, विकास सोनी, सूरज साहू, रामजी जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
गोमती जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. राम सिंगार शुक्ल गदेला की अध्यक्षता में शोकसभा हुई जहां उपस्थित सभी पत्रकारों ने श्री गुप्त के निधन पर दुख जताया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। शोकसभा में रामजी जायसवाल, संजय अस्थाना, कैलाशनाथ मिश्र, प्रमोद जायसवाल, इन्द्रजीत सिंह मौर्य, अखिलेश यादव, डा. ब्रजेश यदुवंशी, दीपक चिटकारिया, अजय पाण्डेय, रमेश चन्द्र यादव, संजय शुक्ला, अजीत सोनी, डा. प्रमोद वाचस्पति, लालजीत डेमोस, सुबाष चन्द्र गौतम, महेन्द्र प्रताप चौधरी, सुशील वर्मा, कुमार कमलेश, उमेश गुप्ता, बृजेश विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, सुनील शर्मा, देवेन्द्र यादव, उमाकांत गिरि, गुलाब चन्द्र मधुकर सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।
मुंगराबादशाहपुर संवाददाता के अनुसार स्थानीय कस्के के पत्रकारों ने श्री गुप्त के निधन पर शोक जताया। शोकसभा में जेएन ओझा, दीपक शुक्ला, मोहम्मद जफर खान, नानक चन्द्र त्रिपाठी,  फहीम अंसारी सहित तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।






The जौनपुर Baker's का भव्य उद्घाटन दिनांक 1 दिसम्बर 2018 को, ओलंदगंज, टीडी कॉलेज रोड, रघुवंशी होटल के सामने जौनपुर, भवदीय - रतनदीप साजन, मो. 9473919777, 953219777
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534