Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
सुजानगंज, जौनपुर। बच्चों के विकास के लिए जीतना जरुरी पढ़ाई होती है उतनी ही आवश्यक खेल भी होता है, यह व्यक्तियों को शारीरिक तथा मानसिक दोनों तरह से मजबूत करती है। यह बातें राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कालेज सुजानगंज में आयोजित ब्लॉकस्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एसडीएम मछलीशहर जयनारायण सचान ने कहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी विजय कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षा के साथ—साथ खेलकूद भी अनिवार्य विषय होता है जिसमें युवाओं को बढ़—चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। इस कार्यक्रम कई खेलों का आयोजन किया गया था। जिसमें 1500 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान ललित कुमार, द्वितीय स्थान अभिषेक तथा तृतीय स्थान आशीष यादव ने प्राप्त किया। लम्बी कूद में क्रमशः अर्पित, अभिषेक, अरविन्द. 400 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग से उमेश मणि, आशीष तथा बालिका वर्ग में क्रमशः निर्जला त्रिपाठी, प्रतिमा तथा प्राची ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शेषधर तिवारी, एडीओ पंचायत केशव त्रिपाठी, रज्जन मिश्रा, राजेश पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में हुबलाल (पीटीआई), बच्चा सिंह तथा महेंद्र मिश्रा थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. लक्ष्मीनारायण दुबे ने किया। कार्यक्रम के अंत में युवा कल्याण अधिकारी विजय कुमार तिवारी ने सबका आभार व्यक्त किया।

Tags
Jaunpur