Jaunpur Live :विद्यालय परिवार ने शिक्षक डा. प्रदीप दूबे को किया सम्मानित



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। शिक्षक की विशिष्ट उपलब्धियों के अनुक्रम में सुइथाकला निवासी शिक्षक/पत्रकार डा. प्रदीप दूबे को महाकाल की पावन भूमि उज्जैन में आयोजित 22वें हिन्दी महोत्सव में भारत गौरव सम्मान मिलने पर रामचरन सिंह इण्टरमीडिएट कालेज रवनियां सुल्तानपुर में विद्यालय परिवार ने समारोह आयोजित करके सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डा. अजेय प्रताप सिंह ने कहा कि डा. दुबे को साहित्य के क्षेत्र सतत् कर्मशील रहने के फलस्वरूप भारत गौरव सम्मान मिला है। वहीं अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दी सेवी संस्थान प्रयागराज द्वारा साहित्य शिरोमणि व विवेकानन्द शैक्षणिक सांस्कृतिक संस्थान देवघर द्वारा साहित्य शिखर सम्मान प्राप्त करके जनपद के साथ विद्यालय का भी गौरवान्वित हुआ है। वरिष्ठ शिक्षक अजय सिंह सहित अन्य वक्ताओं कर्म की श्रेष्ठता के सन्दर्भ में श्रीमद्भागवतगीता में वर्णित ‘नियतं कुरू कर्मं त्वं, कर्म ज्यायोऽकर्मणरू’ की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डा. डीपी सिंह. राकेश सिंह, एसपी सिंह, डा. मनोज सिंह, विजय सिंह, देवेन्द्र बहादुर सिंह, नरेन्द्र सिंह, कृष्ण मन, घनश्याम पाण्डेय, माता प्रसाद तिवारी, जगदीश, अरूण सिंह, विमलेश शुक्ला, शरद सिंह, रविन्द्र सिंह, शिव प्रसाद सिंह, शक्ति प्रकाश सिंह, राम नयन सिंह, ईश्वरदीन, अखिलेश, अरविन्द सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।







The जौनपुर Baker's का भव्य उद्घाटन दिनांक 1 दिसम्बर 2018 को, ओलंदगंज, टीडी कॉलेज रोड, रघुवंशी होटल के सामने जौनपुर, भवदीय - रतनदीप साजन, मो. 9473919777, 953219777
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534