Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मिल सकती है प्रदेश की बड़ी ज़िम्मेदारी
जौनपुर। जिले के चर्चित समाजसेवी और भारतीय एकता फाउन्डेशन के अध्यक्ष हाफिज खुर्शीद जौनपुरी की कई तस्वीर सोशल मीडिया पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के साथ खूब वायरल हो रही है। सूत्रों की मानें तो हाफिज खुर्शीद जौनपुरी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं और शिवपाल यादव उन्हें प्रदेश की बड़ी ज़िम्मेदारी दे सकते हैं। अभी हाल ही में समाजवादी पार्टी से अलग हुए शिवपाल यादव ने अपनी एक नई पार्टी बनाई है और 11 दिसम्बर को लखनऊ के रामाबाई मैदान में जनाक्रोश रैली करके अपनी ताक़त का एहसास कराया है और शिवपाल यादव इस वक्त उत्तर प्रदेश की राजनीति में चर्चे के विषय बने हैं क्योंकि पहले समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष जैसे कई बड़े पदों पर रह चुके हैं।

Tags
Jaunpur