Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
पिता ने दहेज उत्पीड़न का लगाया आरोप
केराकत, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने विवाहिता के पिता के तहरीर पर ससुराली पक्ष के सास, ससुर, पति, जेठानी के खिलाफ दहेज के लिए मारना पीटना व जान से मारने की धमकी देने के तहत स्थानीय कोतवाली में केस दर्ज हुआ है।
क्षेत्र के ग्राम परमानंदपुर निवासी रामजस प्रजापति ने बताया कि क्षेत्र के ग्राम मुर्तजाबाद निवासी मोतीलाल के पुत्र चंद्रसेन के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ सन् 2012 में पुत्री शशिकला की शादी किया था और शादी में जो बन सका उपहार स्वरूप भी दिया था। मगर शादी के बाद से ही पुत्री शशिकला के सास, ससुर, पति, जेठानी दहेज के लिए मारते पीटते थे। दहेज न देने पर जान से मारने की भी धमकी देते रहते थे। शशिकला के पिता रामजस के तहरीर पर कोतवाली में शशिकला के ससुराली पक्ष के चारों के खिलाफ विभिन्न दफाओं के तहत केस दर्ज हुआ है।

0 Comments