Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
पिकअप से पश्चिम बंगाल ले जायी जा रही थी गायें
मीरगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित गोधना तिराहे पर पुलिस ने नौ पशुओं समेत चार पशुतश्कर के गिरोह को वाहन समेत दबोच लिया। पकड़े गये अभियुक्तों को कानूनी कार्रवाई करते हुए पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया। बीती रात लगभग ढाई बजे के आस-पास थानाध्यक्ष मीरगंज अवधनाथ हमराहियों के साथ गस्त पर निकले थे। तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली की बंधवा-जंघई मार्ग से कुछ लोग गाड़ी में पशुओं को लादकर वध के लिए जंघई की तरफ ले जा रहे है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ने गोधना तिराहे के पास नाकाबंदी कर लिया। तब तक जंघई से मछलीशहर की तरह दो पिकअप आती देख पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन पशुओं से भरी पिकअप को तस्करों ने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। लेकिन मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस जवानों ने दोनों वाहनों को धर दबोचा। जिसमें तलासी ली गयी तो दोनों वाहनों में 6 गाय व 3 बछिया मिली। जिन्हें पकड़कर सभी अभियुक्तों संग थाने लाया गया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर पकड़े गए पशुतस्कर ने अपना नाम सुनील पाल पुत्र सोहन पाल सुल्तानपुर थाना विधुनु जिला कानपुर नगर, गोविंद यादव पुत्र ह्मदय नारायण यादव ग्राम निदिलपुर थाना धानापुर जिला चन्दौली, सुनील यादव पुत्र बलवंत यादव ग्राम प्रसहता थाना धानापुर जिला चन्दौली एवं अजीत यादव पुत्र राम विलास यादव ग्राम हींगुतरगढ़ थाना धानापुर जिला चंदौली बताया। पूछने पर बताया कि मैं पशुओं का व्यापारी हूं और मेले से लाकर पशुओं को बेचता हूं। जब पूछा गया कि इतनी क्रूरता के साथ पशुओं को क्यों इस तरह बाधकर ले जा रहे हो और रुकने का इशारा करने पर भागने लगे तो चुप्पी साध लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्तों के ऊपर 3/5 ए /8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गयी। इस मौके पर गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नंदलाल यादव, कन्हैया लाल सिंह, रमेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रमाकांत यादव, वेद प्रकाश सहित अन्य स्टाफ रहे।

Tags
Jaunpur