Adsense

Jaunpur Live : जन-गण-मन संस्थाध्यक्ष असलम शेर खान मुंबई में हुए सम्मानित



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
वरिष्ठ पत्रकार हसनैन कमर दीपू को भी दिया गया सम्मान
जौनपुर। सामाजिक संस्था जन-गण-मन के अध्यक्ष असलम शेर खान का मुंबई में मशहूर उद्योगपति सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता संजय सिंह ने उनके द्वारा किये जा रहे कार्यों के लिए सम्मानित किया।




गौरतलब है कि विगत 10 वर्षों से जन-गण-मन संस्था एड्स जागरुकता अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, तंबाकू उन्मूलन, कई सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर लोगों को जागरुक करने का कार्य करती चली आ रही है। यही नहीं सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए विगत 10 वर्षों से शिराज़-ए-हिंद महोत्सव का भी आयोजन संस्था करती है, जिसमें जिले के उन होनहार बुद्धिजीवी वर्ग सहित अन्य लोगों को सम्मानित करने का कार्य करती है जिन्होंने अपने जिले का नाम न सिर्फ प्रदेश, देश बल्कि विदेशों में रोशन किया है। इसके साथ ही जौनपुर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संघ के अध्यक्ष सैयद हसनैन कमर दीपू को भी पत्रकारिता के लिए विशेष सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुंबई भाजपा के प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि जन-गण-मन संस्था से विगत पाँच वर्षों से जुड़ा हूं और जिस तरह से यह संस्था समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है वह काबिले तारीफ है और हम सबको खुशी है इस संस्था से हम लोग जुड़े हैं। संस्था के अध्यक्ष को अपने हाथों से सम्मानित करके गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि वे इसी तरह समाज को जागरु क करने का काम करते रहेंगे। उद्योगपति विजय सिंह ने भी कहा कि जन-गण-मन संस्था का जो कार्य है वह काबिले तारीफ है। देश के प्रति प्रेम और समाज को जागरु क करने का कार्य जो यह संस्था कर रही है। हम सब उसमें हमेशा सहयोग करते रहेंगे। इस मौके पर फिल्म निर्माता-निर्देशक आलोक तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता आरडी यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें | 9807374781

The जौनपुर Baker's का भव्य उद्घाटन दिनांक 1 दिसम्बर 2018 को, ओलंदगंज, टीडी कॉलेज रोड, रघुवंशी होटल के सामने जौनपुर, भवदीय - रतनदीप साजन, मो. 9473919777, 953219777

Post a Comment

0 Comments