Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
रामपुर, जौनपुर। देश को सामाजिक कुरीतियों से दूर कर सशक्त राष्ट्र की स्थापना ही भारत विकास परिषद का लक्ष्य हैं। यह बातें बतौर मुख्य वक्ता के रूप में भारत विकास परिषद के प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख विक्रम कुमार गुप्त ने मंगलवार को गोपालापुर में भारत विकास परिषद की नई शाखा सद्भावना गोपालापुर के गठन के उपरांत पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि आज हमारे देश के अंदर तमाम कुरीतियों जैसे दहेज प्रथा, जातिपात, छुआछूत, पनप रही है हमें इन्हें समाप्त करने के संकल्प के साथ-साथ गरीब, असहाय व विकलांगों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चलना है। तब कहीं जाकर हमारा राष्ट्र सशक्त राष्ट्र कहलाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष सुदीप टंडन व संचालन सुनील सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के दौरान उमाकांत बरनवाल को अध्यक्ष व प्रदीप सेठ सचिव, दिनेश चंद्र बरनवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अवधेश गिरी, डॉ. गौरव प्रकाश मौर्या, विवेक बरनवाल, सुभाष बरनवाल, राजू, संजय मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags
Jaunpur