कोहरे की वजह से 11 ट्रेनों के परिचालन में देरी



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार की सुबह न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है । इसके चलते दिल्ली में सुबह काफी ठंडी रही। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-दिल्ली दुरंतो, पूर्वा एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल सहित उत्तर की तरफ जाने वाली 11 ट्रेनें औसतन 2-3 घंटे की देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि शहर के
विभिन्न हिस्सों में कोहरे की वजह से दृश्यता काफी कम हो गई। सफदरजंग इलाके में सुबह साढ़े आठ बजे दृश्यता 400 मीटर थी, जबकि साढ़े सात बजे पालम में दृश्यता 250 मीटर थी। सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 100 फीसदी थी। विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिन में आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बाद कोहरा रहेग और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बुधवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 21.3 डिग्री सेल्सियस और 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534