57 वर्ष की उम्र में आम आदमी पार्टी नेता मीरा सान्याल का निधन



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली। रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड की पूर्व सीईओ और आम आदमी पार्टी की नेता मीरा सान्याल का शुक्रवार को निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। सान्याल ने बैंक की नौकरी छोडऩे के बाद आम आदमी पार्टी जॉइन की थी, वह साल 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी की ओर से बतौर प्रत्याशी खड़ी की गई थीं।
आप नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 57 वर्षीय मीरा सान्याल के निधन की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने लिखा, मैं मीरा सान्याल के गुजर जाने की खबर को सुनकर काफी दुखी हूं। देश ने तीक्ष्ण आर्थिक प्रतिभा और उदार आत्मा को खो दिया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। वह हमारे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगी।

दिल्ली के सीएम व आप पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी मीरा सान्याल के निधन पर दुख प्रकट किया। उन्होंने लिखा, यह (मीरा सान्याल के देहांत के बारे में) सुनकर मैं बहुत दुखी हूं। मेरे पास अपने दुख को बयां करने के लिए शब्द नहीं है।
बैंकिंग में करीब 30 साल के करियर में मीरा सान्याल ने बतौर कॉर्पोरेट फाइनेंस हेड और एशिया के लिए एबीएन एमरो की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर के रूप में भी कार्य किया था। उन्होंने आप पार्टी में आने के बाद साल 2014 में मुंबई के दक्षिण में निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534