जौनपुर। जनपद में गुरूवार को आयोजित समाजवादी बहुजन युवा सम्मेलन में शामिल होने आये बदायूं के सांसद धर्मेन्द्र यादव का जोरदार स्वागत किया गया। बाबतपुर हवाई अड्डे से निकलकर सुजानगंज क्षेत्र में आयोजित सम्मेलन में जाते समय मड़ियाहूं विस क्षेत्र में पूर्व मंत्री एवं मल्हनी के वर्तमान विधायक पारसनाथ यादव एवं युवा सपा नेता लकी यादव के संयुक्त नेतृत्व में धर्मेन्द्र यादव का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान
उपस्थित युवाओं मे गजब का उत्साह दिखायी दिया। गगनचुम्बी नारों से उत्साह में लबरेज युवाजन अपने नेता धर्मेन्द्र यादव की एक झलक पाने को व्याकुल रहे। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव, डा. अवधनाथ पाल, हिसामुद्दीन, गौरीशंकर सोनकर, आरबी यादव, अतुल सिंह, पवन लोहिया सहित हजारों वरिष्ठ व युवा नेता मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur
