पूर्व सांसद ने किया इण्टर लॉकिंग मार्ग का लोकार्पण



सिकरारा, जौनपुर। क्षेत्र पंचायत मद से टिकरी गाँव में बनी इण्टर लॉकिंग सड़क का पूर्व सांसद धनन्जय सिंह ने मंगलवार को लोकार्पण किया।
उन्होंने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उक्त मार्ग बन जाने से गांव में आवागमन की    सुविधा सुलभ हो गयी है। क्षेत्र प्रमुख सम नाथ यादव ने कहा कि उनका प्रयास है कि क्षेत्र पंचायत से आवंटित मद का क्षेत्र के विकास में ज्यादा से ज्यादा उपयोग किया जा सके। जिन गांवों में  आवागमन की सड़कें आज तक नहीं बन पाई
हैं उन्हें भी बनवाने की योजना पर काम किया जा रहा है। ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि इस समय ब्लॉक पूर्ण कालिक बीडीओ विहीन है इसलिए आवश्यक कार्य सम्पादित होने में कठिनाई हो रही है। इसका समाधान होना आवश्यक है। ग्राम प्रधान शिव प्रकाश सिंह ने प्रमुख तथा पूर्व सांसद को मार्ग निर्माण के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।  इस मौके पर पूर्व प्रमुख सन्तोष तिवारी, अरविन्द यादव, अशोक सिंह, अतुल सिंह, संजय सिंह पप्पन, इंद्र कुमार यादव, भोले सिंह आदि रहे।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534