जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के खाखोपुर गांव में नाबालिग बच्चे सहित अन्य क्षत्रिय समुदाय के लोगों पर एससी/एसटी एक्ट का जो मुकदमा पंजीकृत किया गया है, यदि शीघ्र ही नहीं वापस लिया गया तो अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के बैनर के तले सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। उक्त बातें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र प्रताप सिंह ने स्थानीय क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में स्थित कमला हवलदार हास्पिटल पर हुई वार्ता के दौरान कही। उन्होंने आगे कहा कि खाखोपुर गांव की घटना महज एक संयोग नहीं है, बल्कि वह सोची-समझी रणनीति के तहत क्षत्रिय समाज को चुनौती देने जैसी है। उक्त घटना ने
यह साबित कर दिया कि लोग किस प्रकार आपस में जहर फैलाने का कार्य कर रहे हैं। जिस प्रकार से हरिजन समाज के लोगों द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है, वह निश्चित ही किसी खतरनाक इरादे का आभास कराती है। श्री सिंह ने जिला व पुलिस प्रशासन से कहा कि उक्त घटना में जो भी लोग शामिल हैं, निश्चित ही वह दण्ड के भागी हैं। ऐसे लोगों को चिंहित करके कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। एक समुदाय विशेष द्वारा एक नाबालिग सहित क्षत्रिय समाज के लोगों को फर्जी मुकदमे के फंसाने का कार्य किया जा रहा है जो निन्दनीय है। प्रशासन को चाहिये कि वह गहरायी से इस मामले की जांच करके निर्दोषों के ऊपर दर्ज फर्जी मुकदमे को समाप्त करें, अन्यथा क्षत्रिय महासभा के बैनर तले क्षत्रिय समाज के लोग सड़कों पर उतरने को बाध्य हो जायेंगे।
Tags
Jaunpur
