घर के बाहर खड़ी पिकप को चोरों ने किया पार



शाहगंज, जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत डिहवा भादी गांव से बीती रात चोरों ने घर के बाहर खडी एक चार पहिया वाहन को पार कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर से सटे छिडवा भादी गांव निवासी शबनम बानो पत्नी रियाज़ अहमद की पिकप संख्या यूपी 62 टी 8036 को घर के बाहर खड़ी थी बीती रात चोरों ने पार कर दिया। भोर के वक्त जब परिवार के लोग जागे तो पिकप घर के बाहर से नदारद देख परेशान हो गये। अलग बगल काफी खोजबीन के बाद न मिलने पर कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। तहरीर ले पुलिस मामले की जांच मे जुटी हुई है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534