अरविन्द अकेला कल्लू कर रहे हैं मुंबई में बब्बर की शूटिंग



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
भोजपुरी सिनेमा के युवा सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू इन दिनों मुंबई में भोजपुरी फिल्म बब्बर की शूटिंग में व्यस्त हैं। शहरी भ्रष्टाचार के खिलाफ एक आम आदमी की गर्जन वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म बब्बर की अधिकांश शूटिंग लखनऊ में हुई है। फिल्म के गानों का फिल्मांकन आज कल मुंबई में किया जा रहा है। नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक चंदन उपाध्याय हैं। उनकी इससे पहले की सुपर हिट फिल्म आवारा बलम थी।
उल्लेखनीय है कि आवारा बलम की सफलता से उत्साहित अरविन्द अकेला कल्लू इस फिल्म में अपने नए अवतार में नजर आएंगे। नए लुक और अंदाज के लिए वह खासी मेहनत कर रहे हैं। इस फिल्म को आम गांव की
चौधरी, चोली और गोली कहानियों से निकाल कर वे इसे वैश्विक रूप दे रहे हैं। इसमें एक ओर जहां शहरी करप्शन को बिलकुल नए अंदाज में उठाया गया है, वहीं बब्बर फिल्म में विवाह गीत के साथ ही, आइटम नम्बर, रोमांटिक और इमोशनल सांग भी है। जिससे दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन होगा। खलनायक संजय पाण्डेय फिल्म में डराने के साथ साथ गुदगुदाएंगे भी। फिल्म में तनुश्री और मोहिनी घोष नायिकाएं है। तनुश्री और अरविंद अकेला की जोड़ी फिल्म “आवारा बलम” में पहले ही हिट हो चुकी है। बृजेश त्रिपाठी भी अहम भूमिका में दिखेंगे। फिल्म का मधुर संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है। फिल्म के गाने मनोज मतलबी, मुन्ना दूबे, सुमित सिंह चंद्रवंशी, अजीत मंडल ने लिखे हैं। बब्बर की पटकथा भी चंदन उपाध्याय की है और संवाद राजेश पाण्डेय ने लिखे हैं।
छायांकन डी.के. शर्मा का है। एक्शन फिल्म की जान है जिसे हीरा यादव निर्देशित किया है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534