मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका की बोर्ड बैठक में कई प्रस्ताव पारित



चेयरमैन के साथ दुर्व्यवहार पर सभासदों ने पारित किया निन्दा प्रस्ताव
जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका परिषद प्रांगण में बुधवार को बोर्ड की बैठक पालिकाध्यक्ष गोविन्द साहू की अध्यक्षता में हुई जहां सभी 25 सभासद उपस्थित रहे। राष्ट्रगान से शुरू हुई बैठक के पश्चात विगत कार्यवाही की पुष्टि की गयी जिस पर सभासद गयासुद्दीन द्वारा विरोध प्रदर्शित कर बैठक का बहिष्कार कर दिया गया। बैठक में 14वें वित्त आयोग से प्रस्तावित कार्यों का प्रस्ताव बहुमत से पारित करके स्वीकृति प्रदान की गयी। साथ ही भवन नामांतरण संशोधन आदि प्रस्तावों पर भी स्वीकृति प्रदान की गयी। इसके साथ नगर में आये मोबाइल टॉयलेट का किराया पालिका सीमा क्षेत्र के अन्दर 5 सौ रुपये, 5 किलोमीटर क्षेत्र के अन्तर्गत 1 हजार रुपये, व 5 किलोमीटर से अधिक दूरी पर 15 सौ रूपये की स्वीकृति की गयी। इसके साथ मरम्मत शुल्क के रूप में 5 सौ रूपये निर्धारित किया गया। पालिका प्रांगण में बोर्ड की बैठक हेतु समस्त सुविधाओं से सुसज्जित मीटिंग हाल के निर्माण एवं उसके ऊपर अधिशाषी अधिकारी एवं अवर अभियंता के आवास के निर्माण पर भी स्वीकृति प्रदान की गयी। बैठक में सभासद सूर्य लाल द्वारा सदन में अभद्र भाषा के प्रयोग एवं सदन की गरिमा के विपरीत आचरण करने तथा चेयममैन को अपशब्दों का प्रयोग करने पर बोर्ड में उपस्थित सभासद आजम राइन, राजेन्द्र
कुमार,  दीपक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य सभासदों द्वारा निन्दनीय बताते हुये सर्वसम्मति से निन्दा प्रस्ताव पारित किया गया साथ ही बीते मंगलवार को अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में सभासद सूर्यलाल एवं उनकी माता सभासद दुर्गावती देवी के साथ चेयरमैन से अभद्र भाषा का प्रयोग करने एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के विरोध में निन्दा प्रस्ताव सदन में सभासद दीपक मोदनवाल, घनश्याम गुप्त, हनुमान दास द्वारा रखा गया जिसे सदन ने ध्वनि मत से पारित किया। बैठक में चेयरमैन शिव गोविन्द साहू, अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र भारती, कर अधीक्षक कमलेश कुमार, अवर अभियन्ता शिवानन्द वास्को, लिपिक ज्ञान प्रकाश, सावित्री देवी, रंजना दुबे, आशा साहू, चन्दा देवी, सलमा, नगीना देवी, तसलीम बानो, सरोजा देवी, चन्द्रिका देवी, दीपा जायसवाल, दुर्गावती देवी, धर्मेन्द्र सिंह, दीपक मोदनवाल, आजम राइन, गणेश गुप्त, घनश्याम गुप्त, हनुमान दास, सौरभ जायसवाल, रामयश पटेल, राजेश कुमार, विनोद गुप्त, राजेन्द्र कुमार, गयासुद्दीन, सूर्य लाल जायसवाल सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534