जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के रोवर्स रेंजर्स भवन में बुधवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती मनायी गयी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डा. राजाराम यादव ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया। उन्होंने कहा कि नेता जी का व्यक्तित्व आज के युवाओं के लिए अनुकरणीय है। उनमें नेतृत्व की अद्वितीय क्षमता थी। उन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उनका देश के प्रति त्याग, बलिदान और समर्पण विद्यार्थियों में देश प्रेम की भावना पैदा करता है।
विश्वविद्यालय परिसर के रोवर्स रेंजर्स के कैडेटों ने देश भक्ति के नारे लगा कर नेता जी को नमन किया। कैडेटों ने भी नेता जी मूर्ति पर पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर डा. मनोज मिश्र, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, जिला संयोजक डा. मनोज तिवारी, डा. केएस तोमर, रेंजर लीडर डा. झांसी मिश्रा, डा. आलोक दास, विनय वर्मा, संजय श्रीवास्तव, भरत कुंवर, अंजनी कुमार समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
Tags
Jaunpur
