कनाडाई नागरिक को मौत की सजा सुनाना राजनीति से प्रेरित:अमेरिका



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
टोरंटो। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने चीन में कनाडा के एक नागरिक को मौत की सजा सुनाने के फैसले को राजनीति से प्रेरित बताया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के उप प्रवक्ता रॉबर्ट पैलाडिनो की ओर से बुधवार को जारी बयान में कहा गया है कि अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और कनाडा की विदेश मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने मंगलवार को फोन पर बात की और कनाडाई नागरिक को मनमाने तरीके से हिरासत में लिए जाने और राजनीति से प्रेरित होकर सजा देने पर चिंता जाहिर की। चीन की एक अदालत ने कनाडा के एक नागरिक रॉबर्ट शैलेनबर्ग के खिलाफ मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामले की दोबारा सुनवाई करके सोमवार को उसे मौत की सजा सुनाई थी, जिसका कनाडा पुरजोर विरोध कर रहा है।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534