वरिष्ठ सपा नेता बांके लाल शर्मा ‘लाल टोपी’ नहीं रहे

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं लाल टोपी से पहचान बनाने वाले बांके लाल शर्मा का गुरूवार को 86 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। उनकी निधन की जानकारी होने पर समाजवादी पार्टी सहित उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी। जनपद के धनियामऊ क्षेत्र के औंका स्थित उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। उनका शव नगर के अलफस्टीगंजन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लाया गया जहां उपस्थित सपाजनों ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी की बहुत बड़ी क्षति हो गयी। श्री शर्मा जीवन भर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में लगे रहे। वह हमेशा गरीब, कमजोर, किसान, नौजवान आदि की ही लड़ाई लड़ा करते थे। श्री
शर्मा के निधन की सूचना समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व संस्थापक मुलायम सिंह यादव को हुई तो उन्होंने शोक व्यक्त करते हुये कहा कि शर्मा जी हमेशा  समाजवादी आन्दोलन में साथ रहें। आज इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी उनके परिवार के साथ है। इसके बाद उनका शव नगर से सटे रामघाट पर ले जाया गया जहां उनका अन्तिम संस्कार हुआ। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व एमएलसी लल्लन यादव, राज नरायन बिन्द, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, संजय यादव एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल, यशवंता यादव, हिसामुद्दीन शाह, सतेन्द्र उपाध्याय, श्याम बहादुर पाल, जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, श्रवण जायसवाल, डा. लक्ष्मीकान्त यादव, सभासद लाल बहादुर यादव नेपाली, मो. उरूज, प्रिंशू यादव, पूनम मौर्या, डा. शबनम नाज, कृष्णा यादव, मनोय मौर्या, गजराज यादव, राकेश यादव, गुलाब यादव, डा. ईश्वर चन्द्र यादव सहित तमाम सपाजन उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534