पांच दिवसीय ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण का हुआ निरीक्षण
जिले आई टीम ने हकीकत से हुई रूबरू
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र पर चल रहे ग्रेडेड लर्निंग प्रशिक्षण में दूसरे दिन शनिवार को जिला समन्वयक प्रशिक्षण सुरेश पांडेय,डीसी सहभागिता आशीष श्रीवास्तव एवं डीआरजी डॉ अखिलेश सिंह निरीक्षण किया।इस दौरान डीसी प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण से कक्षा एक से पांच तक के बच्चों में सीखने की क्षमता और शैक्षिक सम्प्राप्ति का विकास होगा।इससे कक्षाओं के अनुरूप दक्षता का विकास होता है। साथ ही प्रशिक्षण से नवाचारी ज्ञान की सम्प्राप्ति होती है। डीसी आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशिक्षण से बच्चों में पठन लेखन क्षमता का विकास होगा। इस दौरान डीआरजी डॉ अखिलेश सिंह ने प्रथम एप के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को विधिवत समझाया। उन्होंने अपलोड करने की विधि को भी समझाया। उन्होंने कहा कि शैक्षिक गुणवत्तापूर्ण शिक्षण करें। बीआरसी मछलीशहर पर इस समय दो समूह में प्रशिक्षण चल रहा है। जिसमें कक्षा 1और 2 में बीआरपी के रूप में डॉ संतोष तिवारी तथा रोहित कुमार यादव समूह 3 4 5 के लिए बीआरपी के रूप में शिवाकांत तिवारी अखंड प्रताप सिंह प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रथम समूह में कुल 63 सदस्य समूह में 59 प्रशिक्षणार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं। विकासखंड के हर विद्यालयों से एक शिक्षक प्रशिक्षण में भाग लिया है। खंड शिक्षा अधिकारी शैलपति यादव ने कहा कि यह प्रशिक्षण महत्वपूर्ण है। इसमें निर्धारित समय पर सभी प्रतिभागियों की उपस्थिति होनी चाहिए। प्रशिक्षण में निर्धारित समय पर अनुपस्थित रहने वाले प्रतिभागियों के विरु द्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण विधिवत जानकारी लेकर उसे विद्यालयों में शिक्षण करें।

Tags
Jaunpur