Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
हममे से शायद ही कोई ऐसा हो, जो रोजाना टूथब्रश से अपने दांत नहीं साफ करता हो. हमारे टूथब्रश सैकड़ों बल्कि हजारों सालों से एक ही शेप के होते आए हैं. यानि सीधे और एक ओर दांतों को साफ करने के लिए बाल लगे हुए. लेकिन अब एक ऐसे नए टूथ ब्रश को विकसित किया गया है, जिसे हम स्मार्ट टूथ ब्रश कह सकते हैं. जो खुद आपके दांतों में फिट होकर फटाफट इसे साफ कर देगा. जैसा कि आपको फोटो में नजर आ रहा है कि ये टूथब्रश कैसा है. ये वाई शेप या फिर आगे से अर्ध गोलाकार है. इसे बनाया ही इस तरह गया है कि ये आपके ऊपरी या निचले दांतों में एक साफ फिट हो जाए. इसके बाद ये खुद वाइब्रेट होकर आपके दांतों को साफ करेगा. इसे पहले ऊपर के दांतों में लगाया जाता है. मुश्किल से पांच सेकेंड में ये जब ऊपर की कतार से सारे दांत साफ ले तो फिर ये आप निचले दांतों में फ्लिक कर सकते हैं. वैसा ही काम ये निचले क्रम के सभी दांतों का करेगा यानि दस सेकेंड में आपके पूरे दांत ना केवल साफ होंगे बल्कि चमकने भी लगेंगे. अमेरिका के लासवेगास में हर साल लगने वाले विश्व प्रसिद्ध कंज्यूमर इलैक्ट्रॉनिक शो में इसका प्रदर्शन एक फ्रांस की कंपनी ने किया, जो तीन साल से कहीं ज्यादा समय से इसे विकसित करने में लगी हुई थी. अब उसने इसे इसी प्रदर्शनी के साथ बाजार में उतार दिया है. बेशक ये लोगों को पसंद आ रहा है. हालांकि ये अभी कुछ महंगा है. इसका दाम 79 डॉलर यानि करीब 5500 रुपए है. अमेरिका के डेंटल डॉक्टर एसोसिएशन ने भी इस पर मुहर लगा दी है. ये बहुत
साफ्ट प्लास्टिक से बनाया गया है, यानि जब आप इसे दांतों में लगाएंगे तो खुद ब खुद फिट हो जाएगा हालांकि निर्माता कंपनी ने इसे चार आकार में बनाया है यानि बच्चों से लेकर बड़ों तक के दांतों के ढांचे को ध्यान में रखकर. इस ब्रश में आपको पहले टूथब्रश लगाना होगा. फिर इसे ऊपरी या निचले दांतों में फिट करिए. इसके बाद आप जैसे ही इस ब्रश के आपके हाथों को पकडने वाले सिरे पर लगे पॉवर के बटन को दबाएंगे. इसके ब्रश वाइब्रेट करके दांतों को साफ करना शुरू कर देंगे. इस ब्रश के बाल सैकड़ों छोटे नाइलॉन के होंगे, जो दांतों में अंदर तक जाकर उसकी जेंटल क्लीनिंग करेंगे. चूंकि ये ब्रश पॉवर से चलता है, लिहाजा इसे चार्ज करना होता है. इस फोटो में इसे चार्जिंग पॉट पर रखा गया है. हम लोग आमतौर पर सैकड़ों नहीं बल्कि हजारों सालों से सीधे और एक ओर ब्रश लगे टूथब्रश से अपने दांतों को साफ करते रहे हैं. इसमें हाल के बरसों में इनोवेशन तो कई हुए हैं लेकिन इसके शेप में कोई खास बदलाव नहीं आया है लेकिन वाई शेप टूथब्रश डेंटल केयर में क्रांति कर सकता है. देखिए कुछ ऐसा था चीन में 800-900 साल पहले बना टूथब्रश. जिसे बांस में जानवरों के बाल लगाकर बनाया गया था. वैसे दांत साफ करने का काम मानव सभ्यता में 5000 ईसा पूर्व से माना जाता है. चीन के पहले ब्रश से पहले आमतौर पेड़ों की लकडियों को छीलकर उन्हें दातों पर रगड़कर दांत साफ किए जाते थे. भारत में प्राचीन समय में लोग नीम की दातून बनाकर दांत साफ करते थे. हमारे यहां गांवों में अब भी इस तरह दांत साफ करने का प्रचलन जारी है. ये चित्र ये दिखा रहा है कि चीन में पहला टूथ ब्रश बनाए जाने के बाद से टूथ ब्रश की यात्रा सैकड़ों सालों में कैसे रही है. कुछ सालों पहले सीधे शेप वाले वाइब्रेशन टूथ ब्रश बनाया गया था लेकिन नया वाई शेप टूथ ब्रश इन सबसे एकदम है.