बढ़ते कदम आशीष वर्मा के , गायक गायिकाओं की पहली पसंद आशीष वर्मा



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
भोजपुरी सिनेसंगीत की दुनियां में एक ऐसे संगीतकार का आज हम जिक्र कर रहे हैं, जिन्होंने पिछले चार सालों से हिट पर हिट कई गाने देते हुए अपना मुकम्मल स्थान बनाने में कामयाब हो गए हैं। उत्तर प्रदेश की पावन धरती व बाबा विश्वनाथ की पुण्य नगरी (बनारस) वाराणसी में पले बढ़े और संगीत के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का फैसला किये। संगीत शिक्षा में महारत हासिल कर बहुत से लोकगीत, पारंपरिक गीत से लेकर फिल्मी गीतों को मधुर व कर्णप्रिय संगीत से सजाया है। काफी दिनों से वाराणसी के साथ साथ मुंबई में भी बतौर संगीतकार वे सक्रिय हैं। संगीतकार आशीष वर्मा लगभग सभी बड़े सितारों का काम करते हैं। उनके संगीत निर्देशन में बहुत से गाने हिट चुके हैं। उनका काम अच्छा है इतना कि सभी गायक गायिका उन्हें बहुत पसंद करते हैं।
उदाहरण के तौर पर बता दें कि सिनेस्टार रितेश पांडे के मधुर स्वर में गाया हुआ गाना 'पियवा से पहिले' के वीडियो सांग को सौ मिलियन से अधिक बार देखा गया है, जिसके संगीतकार आशीष वर्मा हैं। इसके अलावा भी
कई रितेश पांडे के कई गानों के वे संगीतकार हैं। इतना ही नहीं उनके संगीत निर्देशन में पॉपुलर गायिका व अभिनेत्री निशा दूबे का हाल ही में गाया हुआ 'ओहि रे जगहिया दुखता' गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यूट्यूब पर ट्रेंडिंग वीडियो में से एक है। इन दो गानों के अलावा और भी बहुत से फ़िल्मस्टार के गानों ने संगीतप्रेमियों के बीच धमाल मचाया हुआ है। इतना ही नहीं सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का इन दिनों इंटरनेशनल लेबल पर गाना 'ठीक है' का भी म्यूजिक आशीष वर्मा ने ही दिया है। इसके अलावा खेसारीलाल यादव के पिछले साल और इस साल ललकी चुनरिया, लव क ला, 'प्रेमिका न मिलल' आदि जो भी अलबम का गाना हिट हुआ है, उन सब गानों के संगीतकार वही हैं। रितेश पांडे का सदाबहार हिट गाना 'जा हो चंदा' का भी संगीत आशीष वर्मा ने ही दिया है।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534