मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय बीएनबी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की होने वाली बोर्ड की परीक्षा को सुचिता पूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए तहसील स्तरीय प्रधानाचार्यों की एक बैठक हुई। इस बैठक को संबोधित करते हुए माध्यमिक शिक्षा परिषद वाराणसी के उप सचिव सतीश सिंह ने कहा कि बोर्ड की परीक्षा के दौरान जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें जिससे परीक्षा सुचिता पूर्ण संपन्न हो सके। इस दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपस्थित प्रधानाचार्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उनकी समस्याओं को भी सुना और जल्द ही निस्तारण करने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान डॉ. देवेंद्र प्रताप सिंह, राजेश त्रिपाठी, अछैबर दिवेदी, विनोद तिवारी समेत क्षेत्र के अन्य प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
Tags
Jaunpur