करण ने वाइफ बिपाशा के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए बनाया शानदार प्लान



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
ऐक्ट्रेस बिपाशा बसु आज 7 जनवरी को 40 साल की हो जाएंगी और इस मौके को उनकी जिंदगी का सबसे यादगार लम्हा बनाने का जिम्मा उनके पति यानी करण सिंह ग्रोवर ने अपने ऊपर ले लिया है। तभी तो करण ने बिपाशा के बर्थडे के लिए एक ऐसा प्लान बनाया है, जिसकी कल्पना खुद बिपाशा ने भी नहीं की होगी। अब आप सोच रहे होंगे कि भला करण अपनी प्यारी-सी वाइफ के लिए क्या स्पेशल करने जा रहे हैं?


 तो जनाब, ऐसी खबर आ रही है कि करण बिपाशा के बर्थडे पर एक टॉक शो होस्ट करेंगे, जो एक इंटरनैशनल टॉक शो की तर्ज पर होगा। इस शो पर बिपाशा और करण ऐसे विषयों पर बात करेंगे, जिनपर वे लोगों के बीच जागरुकता फैला सकें। अब इस शो से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए तो फैंस को 7 जनवरी तक का इंतज़ार करना होगा। वहीं बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पिछले बर्थडे का एक विडियो शेयर किया है, जिसमें वह और करण काफी मस्ती करते नजऱ आ रहे हैं। इस विडियो के ज़रिए बिपाशा ने करण का धन्यवाद दिया है क्योंकि वह उनके हर बर्थडे को एक अलग अंदाज़ में मनाते हैं।
बात करें फिल्मों की, तो बिपाशा पिछले काफी वक्त से फिल्मों से दूर हैं और अपने पति के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रही हैं। वह पिछली बार साल 2015 में आई फिल्म अलोन में नजऱ आई थीं। इस फिल्म में उनके को-स्टार करण सिंह ग्रोवर ही थे, जिनसे बिपाशा ने 2016 में शादी कर ली। फिल्मों के अलावा बिपाशा का शूज, कपड़ों और होम डेकोरेशन का एक बिजनस लेबल है, जिसके लिए वह सुजैन और मलाइका अरोड़ा खान के साथ मिलकर डिजाइन करती हैं। यानी बिपाशा एक डिजाइनर भी हैं।



Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534