जौनपुर। जनपद के जलालपुर थाना क्षेत्र के सादीपुर गांव निवासी धीरेन्द्र सिंह ने शनिवार को आरक्षी अधीक्षक के समक्ष शिकायती पत्र प्रेषित करते हुये न्याय की गुहार लगायी है। पीड़ति के अनुसार वह जफराबाद थाना क्षेत्र के नासही मोहल्ले में जमीन की रजिस्ट्री करायी है। उस पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कब्जा किया जा रहा है जिसकी शिकायत करने पर थाना जफराबाद द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। शनिवार को आरक्षी अधीक्षक से शिकायत करने वाले पीड़ति का आरोप है कि क्षेत्रीय विधायक की शह पर उनके समर्थकों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। इसके चलते कोई भी अधिकारी व कर्मचारी पीड़ति की मदद नहीं कर रहा है जिससे हताश होकर पीड़ति ने आरक्षी अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है।
Tags
Jaunpur