Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
फिल्म मणिकर्णिका के साथ बड़े परदे पर डेब्यू कर रही अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं। प्रमोशनल इंटरव्यू के दौरान जब अंकिता से मीटू अभियान के तहत राजकुमार हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोप पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो अंकिता ने अपनी मजबूरी बताते हुए कहा कि इस मामले में वह बात नहीं कर पाएंगी, क्योंकि अभी-अभी वह बॉलिवुड में डेब्यू कर रही हैं।
अंकिता से जब सवाल किया गया कि बॉलिवुड के जाने-माने और सफल निर्देशक राजकुमार हिरानी जैसे निर्देशक के खिलाफ जब यौन शोषण की शिकायत सामने आती है, तब एक ऐक्ट्रेस होने के नाते किस तरह के विचार आते हैं। इस तरह के मामलों में क्या कहेंगी? जवाब में अंकिता ने कहा, मैं इन विषयों पर कुछ कहकर जज करने वाली कौन होती हूं? इस समय फिल्मों में मेरा डेब्यू भी हो रहा है, ऐसे में क्या बोलूं। मुझे ऐसा लगता है कि यह बेहद गंभीर विषय है। इस बात को अभी छोड़ दिया जाए तो ज्यादा बेहतर होगा।
आपको बता दें कि राजकुमार हिरानी पर एक महिला ने फिल्म संजू की शूटिंग के दौरान यौन उत्पीडन का आरोप लगाया है। हालांकि राजकुमार हिरानी और उनके वकील ने इन शिकायतों को सिरे से खारिज कर बेबुनियाद कहा है।
हिरानी कहते हैं, मैं बिल्कुल हैरान था, जब दो महीने पहले मुझे मेरे ऊपर लगे इन आरोपों के बारे में पता चला। मैंने तुरंत ही कहा था कि इस मैटर को किसी कमिटी या लीगल बॉडी में ले जाना जरूरी है, लेकिन इसके बजाए इस शिकायत को मीडिया में ले जाया गया। मैं ढृढ़ता के साथ यह कहना चाहूंगा कि मेरी छवि खराब करने के लिए, यह एक गलत, द्वेषपूर्ण और शरारत से भरी कहानी गढ़ी जा रही है।
राजू पर लगे इन आरोपों के बाद उनकी अगली फिल्म मुन्ना भाई 3 का काम होल्ड पर कर दिया गया है। अनिल कपूर, सोनम कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा से भी हिरानी का नाम हटा लिया गया है।