Jaunpur Live :विद्या डेंटल के शिविर के दूसरे दिन 110 महिलाओं ने उठाया लाभ



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। नगर के वाजिदपुर तिराहे के पास स्थित विद्या डेंटल हास्पिटल रिसर्च एण्ड ट्रामा सेण्टर पर आयोजित 10 दिवसीय निःशुल्क शिविर दूसरे दिन सोमवार को भी जारी रहा। शिविर में कुल 110 महिलाओं ने अपने मुंह व दांत की जांच करवाकर निःशुल्क दवा प्राप्त किया। इस मौके पर मुख एवं दांत रोग विशेषज्ञ डा. शुचि सिंह ने बताया कि दांतों की सड़न की समस्या कुल 62 प्रतिशत लोगों में पायी गयी जिसमें महिलाओं की स्थिति पुरूषों से अधिक रही। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डा. मानसी को अस्पताल की तरफ से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मुख एवं दंत रोग विशेषज्ञ डा. सौरभ उपाध्याय, लता मौर्य, ज्योति सिंह, नीतू सिंह, अर्चना सिंह, डा. अरविन्द विश्वकर्मा, डा. हासमी, डा. शमीम, परवीन बानो, डा. कुलसुम जाफर, आयशा बानो, अविनाश, विवेक सिंह, संतोष सिंह, डा. राम अवध यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।




और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534