Jaunpur Live :जन-गण-मन का शपथ ग्रहण व कम्बल वितरण समारोह 13 को



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। जन-गण-मन संस्था उत्तर प्रदेश द्वारा 13 जनवरी दिन रविवार को दोपहर 12 बजे से नगर पालिका परिषद के मैदान पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। उक्त कार्यक्रम में कैंसर जागरूकता अभियान का शुभारम्भ होने के साथ ही महिला समिति का शपथ ग्रहण कराया जायेगा। साथ ही जरूरतमंदों के लिये कम्बल वितरण कैम्प भी लगेगा। इस आशय की जानकारी देते हुये कार्यक्रम संयोजक संजय अस्थाना ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह व विशिष्ट अतिथि संजय सिंह प्रवक्ता भाजपा महाराष्ट्र एवं विजय सिंह समाजसेवी महाराष्ट्र हैं तथा अध्यक्षता ज्ञान प्रकाश सिंह पूर्व सदस्य कयर बोर्ड भारत सरकार व मुख्य ट्रस्टी श्रीमती अमरावती श्रीनाथ सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट करेंगे। संस्थाध्यक्ष असलम शेर खान ने समस्त सम्बन्धित लोगों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है।



Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534