Jaunpur Live :राष्ट्रीय युवा दिवस को लेकर आयोजित 5 दिवसीय योग शिविर सम्पन्न



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में 12 जनवरी राष्ट्रीय युवा दिवस पर होने वाले योग शिविर में राम किशुन सिंह महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. सिद्धार्थ शंकर सिंह के नेतृत्व में शामिल होंगे। उसी तैयारी को लेकर मंगलवार को योग प्रशिक्षक राज योगी जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा
भारत पतंजलि जौनपुर ने बीएड के छात्राध्यापकों व छात्राध्यापिकाओं के साथ महाविद्यालय में अध्यतरत्न वाणिज्य संकाय तथा विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं को योग प्रशिक्षण कराया। कार्यक्रम समापन के दौरान प्राचार्य डा. आरपी सिंह व डा. अरविन्द उपाध्याय ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित हो रहे योग शिविर कार्यक्रम में सम्मलित होने के समस्त छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया। इस अवसर पर डा. नीलेश पाठक, धनंजय कुमार, आलोक, श्वेता सिंह, अमित, रत्नेश, पूजा श्रीवास्तव, अम्बुज सिंह, शेष कुमार यादव, रमेश चन्द्र मालवीय, समर चौहान, साधना सिंह, दिव्या सिंह, एकता सिंह, महिमा सिंह, स्नेहा सिंह, गरिमा सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534