Jaunpur Live :श्रद्धा से मना मां महामैत्रायिणी योगिनी का निर्वाण दिवस



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
गरीब व बेसहारा 80 महिलाओं को वितरित किया गया शाल
जौनपुर। अघोरेश्वर महाप्रभु अवधूत भगवान राम की माता जगत जननी मां महामैत्रायिणी योगिनी का निर्वाण दिवस रविवार को श्री सर्वेश्वरी समूह की स्थानीय शाखा कार्यालय पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर शाखा मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मां महामैत्रायिणी योगिनी महिलाओं के लिए प्रेरणा स्वरूप थीं। उन्होंने जीवन पर्यन्त महिलाओं को उनके कर्तव्यों का बोध कराया। उनका मानना था कि महिलाएं अपने आचरण व व्यवहार से समाज को नई दिशा दे सकती हैं। अपनी संतानों को सुसंस्कारिक करने हेतु वह महिलाओं को सदैव
प्रेरित करती थीं जिससे वे आगे चलकर अच्छा नागरिक बन सके और राष्ट्र व समाज के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान कर सके। सभी महिलाओं को उनके व्यक्तित्व व कृतित्व से सीख लेनी चाहिए। इससे पूर्व मां महामैत्रायिणी योगिनी, अघोरेश्वर महाप्रभु व गुरूपद बाबा संभव राम के चित्र पर माल्यार्पण तथा पूजन अर्चन के पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर समाज की गरीब व असहाय 80 महिलाओं को शाल वितरित किया गया। उपस्थित जन ने मां महामैत्रायिणी योगिनी को श्रद्धासुमन अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान समरजीत सिंह, राना प्रताप सिंह, भानु प्रताप सिंह, रामचन्दर गुप्ता, राजेश सिंह, श्वेता सिंह सहित तमाम समूह के पदाधिकारी मौजूद रहे।



Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534