Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
खेतासराय, जौनपुर। बुधवार की शाम क्षेत्र के लेदरहीं गांव में आबादी की ज़मीन में रास्ते को लेकर दो पक्षो में जमकर ईंट पत्थर चले। बवाल की सूचना पाकर 100 नम्बर और खेतासराय और शाहगंज की पुलिस मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस के पहुंचते ही बवाल कर रहे लोग भाग गए।
क्षेत्र के लेदरहीं गांव की कंकाली बस्ती में निज़ामु और मिस्टर कंकाली के बीच आबादी की ज़मीन में रास्ते पर कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। बुधवार की शाम इसी विवाद में दोनों पक्षो में ईंट पत्थर चलने लगे। दोनों तरफ से महिला और पुरुष भी ईंट पत्थर चला रहे थे। पथराव में एक महिला समेत दो लोगों के घायल होने की सूचना है। इसी दौरान किसी ने बवाल की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाकर 100 नम्बर और खेतासराय और शाहगंज की पुलिस मौके पर पहुंच गई।पुलिस के पहुंचते ही पथराव कर रहे लोग भाग खड़े हुए। पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्राम प्रधान और बुद्धिजीवियों से रास्ते के बारे में छानबीन कर रही है।

Tags
Jaunpur