Jaunpur Live :अनियंत्रित ट्रक ने आर्टिका कार में मारी जोरदार टक्कर



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रयागराज रोड पर स्थित हिन्दू इंटर कालेज के निकट सोमवार को तड़के साढ़े तीन बजे प्रयागराज से आ रही आर्टिका कार को सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने
जोरदार टक्कर मार दिया जिससे आर्टिगा कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में आर्टिका कार का ड्राइवर बाल-बाल बच गया। आर्टिगा कार में सुरक्षा की दृष्टि से लगा एयर बैलून टक्कर लगने की वजह से निकल कर के बाहर आ गया जिसकी वजह से ड्राइवर पूरी तरीके से सुरक्षित बच गया फिर भी उसे हल्की चोटें आयी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने बताया कि आर्टिका कार चालक की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534