Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
शाहगंज, जौनपुर। 2019 लोकसभा चुनाव से पूर्व सात से 20 जनवरी तक चल रहे 'समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम' कार्यक्रम के तहत शाहगंज विधानसभा के गाँव सूरापुर, शेखपुर, सवायम, सोनारा,समोधपुर ,लोंदा, जहीरूद्दीनपुर, भटौली, जंगीपुर, अर्गूपुरकला, डोमनापुर, मजडीहा, सिधांई, सौरैईयां, त्रिकोलिया, सैदपनौली, खालसपट्टी, बनुवाडीह, भागमलपुर में पिछड़ा वर्ग में समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं ने पदयात्रा कर तथा चौपाल लगाकर गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार के झूठ को जनता से बताया। शेखपुर में पूर्व मंत्री क्षेत्रीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई ने कहा भाजपा के लोग जनता को गुमराह करके लोकसभा चुनाव
2019 में वोट लेना चाहते हैं। इस बार पिछड़ी जाति के लोग गुमराह होने वाले नहीं हैं। जनसम्पर्क अभियान में भाजपा सरकारें जहां हर मोर्चे पर विफल रहीं है वहीं अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में 23 माह की रिकार्ड अवधि में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की 302 किलोमीटर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का निर्माण, लखनऊ में मेट्रो रेल सेवा, एशिया में सबसे बड़े 375 एकड़ के जनेश्वर मिश्र पार्क का निर्माण, 55 लाख गरीब महिलाओं को प्रतिमाह 5 सौ रूपए समाजवादी पेंशन, जिला मुख्यालयों को चार लेन सड़कों से जोड़ने का कार्य, लखनऊ में अमूल डेरी प्लांट की स्थापना, कैंसर अस्पताल का निर्माण, 16 लाख बच्चों को लैपटाॅप वितरण जैसे अद्वितीय कार्य किए गए। समाजवादी सरकार ने बजट का 75 प्रतिशत हिस्सा गांवों, किसानों तथा खेती के विकास कार्यों की चर्चा कर लोगो को बताया। विधानसभा अध्यक्ष अखंड प्रताप के नेतृत्व में कार्यक्रम चल रहा है। इस मौके पर सोधी प्रमुख मनोज यादव गल्लू, पूर्व प्रमुख मिथिलेश, बाजीगर वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष शाहगंज सुफियान ब्लॉक अध्यक्ष खुटहन देवमणि ब्लॉक महासचिव सुईथा कला श्रीपत यादव, त्रिभुवन यादव, अपने-अपने क्षेत्र में मॉनिटरिंग किया। तथा सभी सेक्टर प्रभारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Tags
Jaunpur