Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। नगर के गंगा पैलेस में राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के 11वें स्थापना दिवस समारोह में मिस इंडिया टूरिज्म सुचिता तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार रूपी शत्रु को समाज से निकालने के लिए सभी को एक साथ हो के सामने आना होगा। भ्रष्टाचार समाज में एक मुख्य बुराई के रूप में उभरकर सामने आया है। जिससे लड़ने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा।
भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज में पिछड़े दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाना एवं उनके हक की लड़ाई के लिए हर स्तर पर साथ खड़े रहना ही उद्देश्य है। इस अवसर पर संस्था के मंडल सचिव महाबीर मिश्र ने लोगों का आभार व्यक्त किया। संचालन वरिष्ठ संतोष दुबे ने किया। इस अवसर पर अनिल पांडेय, प्रदीप यादव, राहुल सिंह चौहान, अभिषेक यादव, सुरेश सिंह, इस्तियाक अहमद, सरजू मिश्र, ओम प्रकाश मिश्र, सन्तोष दुबे आदि मौजूद रहे।

Tags
Jaunpur