Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
डोभी, जौनपुर। शिक्षा के साथ—साथ एक उत्तम खिलाड़ी होना अत्यंत आवश्यक है। भारत के युवा खेल के प्रत्येक क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रहे हैं। डोभी ने खेल और शिक्षा दोनों में काफी नाम कमाया है।
यह बातें डोभी के बजरंगनगर मोरखा स्थित श्री गिरजा शरण जूनियर हाईस्कूल में आयोजित ठा. रामकुंवर सिंह स्मारक वालीबाल प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री एवं अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में कही। उनके साथ आए विशिष्ठ अतिथि व प्रसिद्ध उद्योगपति विजय कुमार सिंह ने कहा कि उत्तम खिलाड़ी बनने के लिए उत्तम स्वास्थ्य का होना जरूरी है क्योंकि स्वस्थ मस्तिष्क में ही स्वस्थ मानसिकता निवास करती है। मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों के लिए 51 हजार रुपए देने की घोषणा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के संरक्षक डा. अवध राज सिंह एवं संचालन प्रधानाचार्य इन्द्रप्रकाश सिंह ने किया।

Tags
Jaunpur