Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा दिये गये विवादित बयान के खिलाफ प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। युवक कांग्रेस द्वारा निरंतर चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने यूथ कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अतुल सिंह, कांग्रेसी नेता इंद्रमणि दुबे की उपस्थिति में युवक कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में जोगियापुर में हाथों में प्रतीकात्मक हथकड़ी लगाकर प्रदर्शन किया।
कुलपति द्वारा दिये गये विवादित बयान के खिलाफ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार आंदोलित है। कार्यकर्ताओं ने हाथों में हथकड़ी लगाकर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि ऐसे कुलपति को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता इन्हें तत्कालीन के पद से मुक्त किया जाय। इस अवसर पर बदलापुर विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव, जयमंगल यादव, मोहम्मद साजिद, विशाल खत्री, मोहम्मद मजहर, पवन पटेल, विशाल सेठ, सृजन सिंह, सत्यम श्रीवास्तव, अभिषेक सिंह, चंद्रकेश प्रजापति, राहुल विश्वकर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Tags
Jaunpur