Jaunpur Live :गरीबों की सहायता करना मानव की सच्ची सेवा : एमएलसी



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मड़ियाहूं, जौनपुर। श्री वासुदेव शिक्षण संस्थान में पूर्व प्रबंधक स्व. नरेंद्र बहादुर सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर कंबल वितरण का आयोजन संयोजक प्रबंधक संजीव कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह प्रिंसू ने कहा कि गरीबों की सहायता करना मानव की सच्ची सेवा है। जब हम किसी जरूरतमंद की किसी प्रकार से कोई सहायता करते है उनका दुख बांटते है तो हमें भी सुख की अनुभूति होती है।

संस्था प्रबंधक संजीव कुमार सिंह ने मानव सेवा को संस्था का ध्येय वाक्य बताया एवं प्रधानाचार्य हरेंद्र सिंह ने आभार प्रकट किया। अरुण कुमार सिंह अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सीनियर बेसिक शिक्षक संघ जौनपुर ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन उदयवीर सिंह ने किया। उपस्थित लोगों ने अनिल कुमार सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, प्रकाश सिंह, विनय कुमार सिंह, तालुकदार यादव, प्रमोद सिंह, संतोष सिंह, अनिल प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534