Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
तहसील अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजित
मछलीशहर, जौनपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बसपा के वरिष्ठ नेता सुभाष पाण्डेय ने कहा कि अधिवक्ता समाज की आवाज हैं। समाज की ताकत हैं। समाज में न्याय दिलाने की जिम्मेदारी अधिवक्ता निभाता है। उन्होंने कहा कि राजनीति में अब इतनी विसंगतियां आ गईं हैं कि अच्छे लोग पैर नहीं रखना चाहते। समाजसेवा करने के और भी रास्ते हैं। जब न्यायिक प्रक्रिया में राजनीति घुस जाय तो देश को कोई नहीं बचा सकता। वह तहसील अधिवक्ता समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।
विशिष्ट अतिथि विधायक मुंगराबादशाहपुर सुषमा पटेल ने कहा कि अधिवक्ता के सामने बड़ी चुनौतियां हैं। इससे जूझते हुये सदैव न्याय की लड़ाई लड़ने के लिये तत्पर रहता है। अधिवक्ता समाज का आइना है। दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता का. जय प्रकाश सिंह ने कहा कि देश की दशा और दिशा अधिवक्ता ही तय करता है। अधिवक्ता समाज का मस्तिष्क है। न्याय के पुजारी हैं। अधिवक्ताओं की एकता ही सबसे बड़ी ताकत है।
इसी क्रम में दीवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजनाथ पाठक, मंत्री बरसातू राम, कलेक्ट्रेट मंत्री बृजेश यादव ने विचार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश बहादुर सिंह, महामंत्री संजीव कुमार चौधरी सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाया। इस अवसर पर केदारनाथ यादव, दिनेश चंद्र सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, हरिनायक तिवारी, इंदू प्रकाश सिंह, आरपी सिंह, सुरेंद्र मणि शुक्ला, प्रेमचंद्र विश्वकर्मा, जगदंबा प्रसाद मिश्रा, सरजू प्रसाद बिंद ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता दिनेश चंद्र सिन्हा ने किया। अंत में अध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags
Jaunpur