Jaunpur Live :पुलिस की गाड़ी पर कूदी नीलगाय, बाल-बाल बचे पुलिस जवान



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मीरगंज, जौनपुर। भीषण ठंड में रात्रि पुलिस गश्त के दौरान एक नीलगाय पुलिस की सरकारी बोलेरो से टकरा गई जिससे सरकारी बोलेरो गाड़ी के आगे का भाग क्षतिग्रस्त हो गया तो वहीं रात्रिगस्त पर निकले थानाध्यक्ष हमराहियों के साथ बाल-बाल बच गये।
गुरुवार रात करीब डेढ़ बजे के आस-पास थानाध्यक्ष पंवारा पन्नालाल हमराहियों के साथ सरकारी बोलेरो गाड़ी से गश्त पर थे। गश्त के दौरान कुंवरपुर बंधवा मार्ग पर बरेठी मोड़ के निकट जैसे ही बोलेरो पहुंची की सामने से दौड़ती हुई सड़क पार कर रही एक नीलगाय टकरा गई। जिससे बोलेरो के आगे का शीशा, बोनट, तथा रेडिएटर क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष पंवारा पन्नालाल ने बताया कि नीलगाय की टक्कर से गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई है लेकिन किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं लगी है। नीलगाय भी घायल हुई है। टक्कर के कुछ पल बाद नीलगाय भाग निकली। जनचर्चा के दौरान लोगों ने बताया कि नवागत थानाध्यक्ष के कार्यप्रणाली से अपराधियों में भय व्याप्त हैं।




और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534