Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
बेखौफ बदमाश इस रास्ते पर दे रहे हैं घटना को अंजाम
जौनपुर। जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर से सधीरनगंज जाने वाले सड़क पर शाम होते ही बदमाश सक्रिय हो जाते है, लगभग पाँच किलोमीटर ये रास्ता सुनसान होने के कारण अपराधी इस पर घटना को अंजाम देने के बाद आराम से निकल जाते है, मंगलवार की देर शाम गंधौना मधुपट्टी निवासी मुन्ना गौतम यादव नगर से साइकिल से घर जा रहा था कि पीछे से तीन बाइक सवार बदमाश आये और असलहा दिखा के उसके जेब से मोबाइल और सौ रुपये छीन भाग निकले। इसी रास्ते पर एक माह पूर्व उक्त गांव का ही गोपाल आलमगंज बैंक से पैसा निकाल के आ रहा था कि बनी डीह गांव के पास बदमाशों ने तमंचा सटा के उसे बुरी तरह मारा पीटा। 40 हजार रुपये ले भाग निकले। दो माह पूर्व गंधौना, मनापुर निवासी स्वर्ण व्यवसायी संदेश मिश्रा यादव नगर से घर जा रहे थे कि इसी सड़क पर ही असलहाधारी बदमाशों ने मारपीट कर लाखों रुपये नकदी सहित जेवरात को भी लूट लिया हालांकि इस मामले में स्थानीय पुलिस बदमाशों को पकड़ जेल भेज चुकी है। आये दिन इसी सड़क पर इस तरह की घटना को बदमाश अंजाम दे रहे है। ये सड़क सुनसान होने व भदोही जनपद तक जाने के लिए वीरान है इसलिए मनबढ़ बदमाश आये दिन इसी सड़क पर अपना शिकार कर अपने सुरक्षित स्थान तक पहुँच जाते है। आये दिन हो रही घटनाओं से गंधौना गांव के लोग इस रास्ते से गुजरते हुए भय में रहते है। थानाध्यक्ष रामपुर सुनील दत्त ने कहा कि घटना की कोई सूचना नहीं मिली है।

Tags
Jaunpur