Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
सुशीला पैलेस में मनायी गयी स्वामी विवेकानंद की जयंती
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर के सुशीला पैलेस में स्वामी विवेकानंद की जयंती स्वामी विवेकानंद भारतीय एकता संघ मछलीशहर द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनायी गयी।
मुख्य अतिथि विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट योगेंद्र गुप्ता ने कहा कि अनुशासन में रहने पर ही आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त होता है। नदी जब तक मर्यादा में रहती हैं तो आगे बढ़ती है, तटबंध टूटने पर वह वही रह जाती हैं। विवेकानंद जी ने यही संदेश नवयुवकों को दिया था उसे आत्मसात करने की जरुरत है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एंटीलीजेंस अधिकारी देवनारायण पांडेय ने भारत के निर्माण में विवेकानंद जी की भूमिका को विस्तार से बताया। शिक्षक राम अभिलाष पाल ने भी उक्त के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील युवकों से की। इस अवसर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उनके जीवन पर भाषण एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय की गोल्ड मेडलिस्ट कोमल श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए लक्ष्मी, सिमरन, नंदनी, गणेश, टुकटुक, ताशु, उमेश, उदित, सुमित, युग गुप्ता को डॉ. आदित्य प्रकाश प्रियदर्शी द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद भारतीय एकता संघ के बंटी, मयंक, अनुज, अमित के द्वारा आयोजित किया गया। अध्यक्षता डॉ. मानिकचंद्र गुप्ता ने तथा संचालन कृपाशंकर श्रीवास्तव ने किया।

Tags
Jaunpur