Jaunpur Live :चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का आरोप



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने चार लोगों द्वारा सामूहिक दुराचार का आरोप लगाया है। युवती का कहना हैं कि वह अपनी छोटी बहन को साथ लिवाकर शौच के लिए खेत में बने शौचालय की तरफ गयी थी। जहां गांव के ही चार युवकों ने उसके साथ जबरन मुंह काला किया। उसकी 16 वर्षीया छोटी बहन किसी ढंग से खुद को दुराचारियों से छुड़ाकर सुरक्षित घर भाग आयी। उसने सारी बात अपनी माता से बतायी। शोरगुल करते हुए जब मौके की तरफ उसकी मां भागते हुए गयी तो सभी दुष्कर्मी भाग लिए। घटना की सूचना सौ नंबर पर दी गई। इस मौके पर पहुँची पुलिस ने उन्हें सुबह थाने पर आने को कहा। मां अपनी दोनों बेटियों के साथ घंटों थाने का चक्कर लगाती रह गयी। लेकिन पुलिस मौके पर भी नहीं गई। पीड़िता की माता ने चार नामजद के खिलाफ तहरीर दिया है।
उक्त गांव निवासी 18 वर्षीय पीड़िता का आरोप हैं कि वह मंगलवार की रात लगभग आठ बजे अपनी छोटी बहन के साथ घर से लगभग चार सौ मीटर दूर खेत में बने शौंचालय में शौच को गयी थी। उसकी छोटी बहन बाहर खड़ी थी। आरोप हैं कि तभी वहां पहले से घात लगाये बैठे चार युवकों ने पहले बाहर खड़ी छोटी बहन को पकड़ लिया। उसने जब शोरगुल किया तो उसकी बड़ी बहन भी शौचालय के कमरे से बाहर निकल उसे छुड़ाने लगी। इसी बीच मौका पाकर छोटी बहन भागते हुए घर आकर सारा वाकया मां से बतायी। उसके भागते ही दुराचारियों ने बड़ी बहन को कब्जे में ले लिया। जब तक उसकी मां वहां पहुंचती दुष्कर्मी उसे हवस का शिकार बना डाले। युवती का आरोप हैं कि तीन युवक उसका हाथ पांव और मुंह दबाए हुए थे। एक उसके साथ दुराचार कर रहा था। युवती की माता को शोरगुल करते मौके की तरफ आता देख दुष्कर्मी फरार हो गए। घटना की तहरीर थाने पर दी गई है। इस संबंध में पुलिस का कहना हैं कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। मामले की जांच की जा रही है।




और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534