Jaunpur Live :समरसता भोज का हुआ आयोजन



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के प्रसिद्ध दियावा महादेव मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भाजपा के संयुक्त तत्वाधान में समरसता भोज कार्यक्रम का आयोजिन किया गया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ब्राहृदेव उपाध्याय ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन केवल विकासवादी मोदी सरकार को रोकने के लिए बनाया गया है। यह बेमेल स्वार्थवादी गठबंधन ज्यादा दिन तक नहीं टिकने वाली। आरएसएस के जिला सह-कार्यवाह जंगबहादुर यादव ने देश की सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डाला। मंडल महामंत्री बेलवा इंद्रेश तिवारी ने कहा कि इस संक्रांति से भाजपा कार्यकर्ता 2019 के क्रान्ति का संकल्प लें और मोदी जी को दोबारा प्रधानमंत्री बनाकर देश विरोधी ताकतों को नष्ट करने का काम करें। इस अवसर पर भाजपा नेता विजय चंद बिंद, महेंद्र सिंह, हौसिला प्रसाद, जेपी मिश्र, शशांक तिवारी, पंकज यादव, चंद्रभूषण, चन्द्रमा मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी प्रांत के समन्यवक रमापति और संचालन जिला मंडली प्रमुख वीरेंद्र मिश्र ने किया।




और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534