Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
वॉशिंगटन। राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को 2020 के चुनावों में टक्कर देने की तैयारी कर रहीं कमला हैरिस ने अपने राजनीतिक करियर का श्रेय अपनी सुपरहीरो मां को दिया है। हैरिस के मुताबिक उनकी भारतीय मूल की अमेरिकी मां ने उनमें जिम्मेदारी की भावना जगाई जो उनके राजनीतिक करियर को प्रेरित करता है। हैरिस अमेरिका में भारतीय मूल की पहली सेनेटर हैं।
हैरिस की मां श्यामला गोपालन हैरिस 19 साल की उम्र में पढ़ाई के लिए तमिलनाडु से अमेरिका आई थीं। उन्होंने 1938 में डॉनल्ड हैरिस से विवाह किया था। उन्होंने अपनी किताब, द ट्रूथ्स वी होल्ड: एन अमेरिकन जर्नी में
कमला हैरिस लिखा, असल में वह मेरी मां थी जिन्होंने हमारी परवरिश की जिम्मेदारी ली। हम एक महिला के तौर पर कैसी रहेंगी, इसे आकार देने की सबसे अधिक जिम्मेदार वही थीं। और वह बहुत असाधारण थीं।
हैरिस ने कहा कि उनकी दिवंगत मां ने उन्हें अपने सामने आने वाली समस्याओं को हल करने के लिए व्यक्तिगत तौर पर कदम उठाने के लिए सशक्त बनाया- वह एक ऐसी थीम जो उनके राजनीतिक करियर को प्रभावित करती हैं। वहीं, बच्चों के लिए लिखी अपनी दूसरी किताब सुपरहीरोज आर एवरीवेयर में उन्होंने अपनी मां को सुपरहीरों की सूची में सबसे ऊपर रखा है। हैरिस को 2020 के चुनावों में ट्रंप को चुनौती देने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के मजबूत दावेदार के तौर पर देखा जा रहा है।