Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
फतेहगंज स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल पर आयोजित हुआ पैरेंट्स ओरिएंटेशन कार्यक्रम
सिकरारा, जौनपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों की अहम भूमिका है, जो हर विद्यालय में होनी चाहिए। तभी हम उत्तम समाज व राष्ट्र निर्माण कर सकते हैं। यह बातें वे रविवार को फतेहगंज में स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में आयोजित पैरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये।
उन्होंने कहा कि बच्चों में असीम प्रतिभा छिपी रहती है जिसे निखारने में शिक्षक की जिम्मेदारी अहम है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में कम समय में माउंट लिट्रा जी स्कूल के बच्चों के चेहरे की मुस्कान और आत्मविश्वास को देखकर यहां के परिवेश का पता चलता है। पूर्व जिपं सदस्य साहब लाल यादव भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, टीडी इण्टर प्रवक्ता डॉ. एसपी सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों द्वारा प्रार्थना के साथ आरंभ हुआ तथा विद्यालय की सबसे छोटी बच्ची समृद्धि सिंह द्वारा ज़ी एंथम तथा विद्यालय के छात्र शौर्य द्वारा माई स्कूल विज़न के बारे में प्रकाश डाला गया। विद्यालय की प्रिंसिपल प्रतिक्षा सिंह द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों व भविष्य की योजनाओं पर विस्तार पूर्वक बताया गया। विद्यालय की कोऑर्डिनेटर श्वेता मिश्रा द्वारा स्कूल की गतिविधियों और विज़न के बारे में प्रकाश डाला गया। विद्यालय के छात्र—छात्राओं ने अपने मनमोहक प्रस्तुतिकरण से लोंगो का मन मोह लिया। इस दौरान
अभिभावकों से भी फीडबैक लिया गया। उन्होंने विद्यालय में यातायात के प्रति सुरक्षा, क्षमता के अनुसार ही पठन पाठन व्यवस्था खेलकूद व अन्य गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त की।
अंत में विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक अरविन्द सिंह व विख्यात सिंह द्वारा आये हुए आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह आश्वस्त किया गया कि विद्यालय को शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों के लिए पूरे प्रदेश में एक आयाम स्थापित किया जाएगा।
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह, क्षेत्रीय निदेशक भूषण एवं प्रबंधक अभिषेक खत्री, हर्षवर्धन सिंह, शक्ति राय, एरम मारिया, राहुल वर्मा, शिवसंत सिंह, पूर्णिमा उपाध्याय, कंचन, राकेश सिंह, दिनेश सिंह, डॉ.अखिलेश सिंह, संतोष सिंह, शिक्षक नेता अमित सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव इत्यादि लोग उपस्थित रहे। संचालन विद्यालय की शिक्षिका शक्ति राय व कक्षा छ की छात्रा जान्हवी सिंह ने किया।

Tags
Jaunpur