Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
आरोपियों के पास से तीन एटीएम बरामद
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने गुरुवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान दो एटीएम चोरों को पकड़ लिया। पकड़े गये आरोपियों के पास से तीन फर्जी एटीएम भी बरामद किये गये है। मंगलवार को क्षेत्र के नौली निवासी अजय कुमार राजभर नगर के कारपोरेशन बैंक के एटीएम में पाँच हजार रुपया निकाल रहे थे। तभी यह एटीएम चोर उन्हें बातों में उलझा कर रुपए लेकर भागने लगे। तभी अजय कुमार ने शोर मचा दिया। हल्ला होने पर वह रुपए छोड़कर भाग गए थे। अजय कुमार राजभर में घटना की तहरीर खेतासराय थाने में दी थी। पुलिस एटीएम की सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की निशानदेही में जुटी थी। गुरुवार की सुबह 9:30 बजे थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर जगदीश कुशवाहा अपने हमराहियों के नगर की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी यह आरोपी आते दिखाई दिए। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो एक ने अपना नाम सूर्यसेन बौद्ध उर्फ जय गौतम निवासी लपरी थाना सरायख्वाजा और दूसरे आरोपी ने अपना नाम संदीप कुमार निवासी इमामपुर थाना खुटहन बताया। पुलिस ने संदीप कुमार के पास से दो व सूर्यसेन के पास से एक फर्जी एटीएम भी बरामद किया। आरोपी एटीएम में जाकर ग्राहकों को धोखा देकर उनके कोड पताकर लेते थे और ग्राहक के रुपए लेकर भाग जाते थे। पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।

Tags
Jaunpur