Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गत दिवस आयोजित उत्तर प्रदेश महोत्सव में जौनपुर की नवोदित भोजपुरी कलाकार सपना शर्मा को सम्मानित किया गया। भोजपुरी गायिका सपना को यह सम्मान उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक के हाथों से दिया गया। भारतीय कुश्ती महासंघ की पहल पर कार्यक्रम आयोजक एसएन यादव मीडिया प्रभारी खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आमंत्रित जनपद के बदलापुर क्षेत्र के
सरोखनपुर गांव निवासी सपना शर्मा पुत्री रामचन्द्र शर्मा को भरे मंच पर मेडल प्रदान किया गया। इसके साथ ही अगले वर्ष आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश महोत्सव में सपना को आने के लिये निमंत्रित भी किया गया। जौनपुर के छोटे से गांव की निवासी सपना शर्मा को लखनऊ में आयोजित इतने बड़े मंच पर सम्मानित किये जाने से परिवार सहित जनपद का नाम रोशन हुआ है। साथ ही नात-रिश्तेदार, शुभचिंतक, कलाकारों ने सपना शर्मा को इस सम्मान पर बधाई दिया है।

Tags
Jaunpur