Jaunpur Live :कांग्रेसियों ने निकाली रैली, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
जौनपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के निर्देशानुसार कांग्रेस ब्लाक कमेटी बक्शा के अध्यक्ष डा. विक्रम सिंह के नेतृत्व एवं राजेंद्र यादव और देवराज पाण्डेय के सहयोग से कार्यकर्ता रैली हुई। रैली की शुरुआत बक्शा ब्लाक में स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात हुआ। प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेश सिंह एवं जिले से चलकर आये जिला महासचिव सौरभ शुक्ला ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ दर्जनों बाइक, चार पहिया वाहन भी शामिल रहे। सभी कार्यकर्ता उत्साह में राहुल गांधी एवं सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए बक्शा से नौपेड़वा बाजार होते हुए धनियामऊ बाजार में पदयात्रा करते हुए बाजार के अंत में पुल के पास स्थित शहीद जमीदार सिंह के स्मारक पर उनको नमन करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान राजेश विश्वकर्मा, बबलू गुप्ता, मनोज बिंद, सत्यम मिश्र, मुन्ना यादव, डा. एसपी यादव, रामकृष्ण मिश्र, नागेंद्र यादव, विशाल पाण्डेय सहित कई लोग मौजूद रहे। अंत में डा. विक्रम सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534