Jaunpur Live :नव वर्ष में पूर्वांचल स्वदेशी मेले में उमड़ी लोगों की भीड़



Jaunpur Live News Network
जौनपुर लाइव न्यूज नेटवर्क
सभी ने मेले का लिया आनंद, जमकर की खरीदारीकरते लोग।
जौनपुर। नगर के बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान पर चल रहे पूर्वांचल स्वदेशी मेले में साल के पहले दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की और नये साल का जश्न भी मनाया। जहां बच्चों के लिए छोटी कार, मिक्की माउस व अन्य खेलने के सामान आकर्षण का केंद्र बने थे वहीं जयपुर की रजाई व कश्मीरी साल पर महिलाओं की खासी भीड़ देखने को मिली। कर्नाटक से आये दुकानदारों ने बालों के बढ़ाने के तेल की दुकानें लगायी हुई है जो कौतुहल
का विषय बनी हुई है। वहीं सर्दी के कपड़ें जैसे स्वेटर जैकेट आकर्षण का केंद्र बने हुए है। वहीं उत्तराखंड का सोफा व झूले के स्टाल पर खासी भीड़ देखने को मिली। उद्घाटन समारोह में आये वरिष्ठ बसपा नेता परवेज आलम भुट्टो ने कहा कि जनपद में इस तरह का मेला पहली बार देखने को मिल रहा है जहां पर दो दर्जन से अधिक राज्यों के स्टाल लगाये गये है। यहां पर एक से एक जरुरी चीजें देखने को मिल रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज गुप्ता ने कहा कि एक ही मैदान में लगे इस मेले में सभी सामान अच्छे व सस्ते दामों पर लोगों को मिल रहा है यह एक अच्छी पहल है। खास तौर पर ग्रामीण इलाकों से आये लोगों के लिए यह नव वर्ष का तोहफा है। व्यापारी नेता आरिफ हबीब व सपा नेता शकील अहमद ने कहा कि राष्ट्रीय सहारा की इस पहल का सभी लोग स्वागत कर रहे है और जिस तरह से समाज के सभी वर्गों को जोड़ने को कार्य सहारा इंडिया परिवार वर्षों से करता आ रहा है मेला उसमें मिल का पत्थर साबित होगा। 20 राज्यों से आये दुकानदारों ने अपने-अपने राज्यों की आकर्षक वस्तुओं को स्टाल पर लगा रखा है जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बना है। मेला प्रभारी सुशील उपाध्याय व सहयोगी अफरोज कमर ने कहा कि यहां पर सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरु हो गया था जो देर रात्रि तक चलता रहा। उम्मीद है कि आने वाले समय में मेले में और ज्यादा भीड़ होगी।



और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534